फिरोज़पुर। यहां से एक भयानक खबर सामने आई है। फिरोजपुर में दोपहर को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान भाटियांवाली बस्ती निवासी अमित कुमार उर्फ रवि प्रधान के रूप में हुई है, जिसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक अमित को 2 गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि एक गोली चेहरे पर जबकि दूसरी गोली कमर में लगी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। घायल के चाचा महेंद्र पाल पर भी पहले हमला हो चुका है।



