Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : गर्भवती महिला के साथ मारपीट के दौरान बच्चे की मौत, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने घेरा थाना

Spread the News

जालंधर। गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में न्याय की मांग को लेकर जालंधर के न्यू रतन नगर के निवासियों ने बस्ती बावा खेल थाने के बाहर धरना दिया। इस दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।

पीड़िता के पति सोनू का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके और पड़ोस के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जब वह उनसे बात करने गया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस बीच उसकी गर्भवती पत्नी को भी पीटा गया। जिससे उनके बच्चे की मौत हो गई। जब उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की तो पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिससे वे गुस्से में हैं।

उधर, थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. राजेश ठाकुर ने कहा कि पहले उन्हें जो शिकायत मिली थी उस पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब दोबारा जो शिकायत आई है उस पर कार्रवाई की जाएगी। गर्भवती महिला के साथ किसी भी तरह के हमले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments