Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

600 रोगियों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने की खुशी में एवं स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर किया गया मीटिंग का आयोजन

Spread the News

आजमगढ़। 600 रोगियों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के उपलक्ष्य में और 28 सितम्बर को संस्था के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के तत्वधान में आज आजमगढ़ के ग्राम संजरपुर में एक शानदार मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मीटिंग के मुख्य अतिथि अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के नोमान संजरी ने रक्त की आवश्यकता पड़ने पर सबसे पहले परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों से रक्तदान करवाएं। अगर जरूरत पूरी ना हो तो फिर अल फलाह फाउंडेशन से संपर्क करें।

इस अवसर पर मीटिंग के विशिष्ट अतिथि माज संजरी और नसीब यज़दानी ने अल फलाह फाउंडेशन की अभी तक की सेवाओं और संस्था के उद्देश्य़ों से अवगत कराया। मीटिंग में शायबा, समर, अराफात, अयान, अरहम और मासूम समेत संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर अल फलाह फाउंडेशन के सदस्यों से 28 सितंबर यानी स्थापना दिवस की तैयारियां को लेकर सक्रीय होने का अपील की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments