Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

बाइपास पर दर्दनाक सड़क हादसा- एम्बुलेंस ने साइकिल सवार को कुचला- भाई बोला- सब्जी बेचता था मृतक

Spread the News

गुरदासपुर।  जीवनवाल बब्बरी बाइपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां अमृतसर से पठानकोट जा रही एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रवी दास पुत्र चंद दास के रूप में हुई है जो गांव गुरदासनगल का रहने वाला था। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार एम्बुलेंस उसे 50 फीट तक घसीटते ले गई। पुलिस ने एम्बुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे की जानकारी देते हुए मृतक के भाई बुआ दत्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई रवी दास सब्जी बेचने का काम करता थे। वह घर से सब्जी खरीदने गये थे, तभी बब्बरी बाइपास के पास यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस बोली- पठानकोट जा रहा था एम्बुलेंस ड्राइवर
मौके पर पहुंचे एएसआई सतविंदर मसीह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बब्बरी बाईपास पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस ड्राइवर संतोष कुमार पुत्र देश राज निवासी सुल्तानपुर कोटली अमृतसर को पकड़ लिया। वह एक मरीज को छोड़कर पठानकोट जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments