Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine

…….. मुंह काला करके सिर मुंडवाया, प्रेमिका के ससुरालियों ने जूतों का हार पहनाया, सिर पर पेशाब किया, पीड़ित बोला- 9 दिन बंधक बनाया

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा माछीवाड़ा में एक प्रेमी का मुंह काला करके उसे गंजा कर दिया गया। आशिक गले में जूतों का हार पहन खुद माछीवाड़ा थाने में शिकायत देने पहुंचा। पीड़ित व्यक्ति की पहचान रवि निवासी धूरी के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि उससे एक लाख रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर कथित आरोपियों ने उसका मुंह काला करके उसका सिर मुंडवा दिया। उसके गले में जूतों का हार पहना कर सिर पर पेशाब किया।

ढाई साल से करते एक दूसरे को प्यार
रवि ने बताया कि उसका अफेयर माछीवाड़ा की एक विवाहिता से चल रहा है। पिछले ढाई वर्ष से वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं। महिला 6 बच्चों की मां है। वह भी उससे प्यार करती है। वह 2 दिन इक्ट्‌ठे अहमदगढ़ रहे थे। महिला अपनी बेटी को ननिहाल से लेने के लिए अहमदगढ़ गई थी।

कुछ मोहल्ले वालों ने उन्हें चाय-पानी पीते हुए किसी दुकान पर पकड़ लिया। उन्हीं लोगों ने महिला के ससुराल और मायके वालों को फोन करके मौके पर बुलाया। प्रेमिका के ससुराली गांव की प्रधान छिंदर कौर की जिम्मेदारी पर उसे माछीवाड़ा साहिब में 22 अगस्त को लेकर आए। करीब 9 दिन उन लोगों ने उसे अपने पास रखा।

मिस कॉल से बातचीत हुई और प्यार हुआ
रवि ने बताया कि पहली बार गलती से उससे महिला के फोन पर मिस कॉल चली गई। मिस कॉल के बाद अचानक से महिला से उसकी बातचीत होने लगी। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन परिवारों को इस बारे में पता लग गया। आरोपियों ने प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के हाथों से मुंह काला करवाया। बेइज्जत किया।

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई-DSP जसपिंदर
DSP जसविंदर ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई जरूर की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments