लुधियाना। आए दिन नशे में धुत्त नशेड़ियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक और मामला सामने आया है। पहली तस्वीर कुंदनपुरी इलाके की है, जहां बुड्डे नाले पुल के पास एक प्लॉट में आए दिन युवा नशे का सेवन करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो लोगों ने बनाया है, यहां एक शख्स नशे के कारण न तो खड़ा हो सकता है और न ही बैठ सकता है। वह एक जगह झूल रहा था। ऐसे हालात कुंदनपुरी में आए दिन देखने को मिलते हैं।




