Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

जम्मू-कश्मीर : लोक निर्माण विभाग के लापता इंजीनियर का शव झेहलम नदी से बरामद

Spread the News

श्रीनगर। पिछले हफ्ते लापता हुए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर गुरमीत सिंह का शव मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में झेलम नदी में मिला।

पुलिस ने कहा कि लापता सहायक कार्यकारी अभियंता (ए.ई.ई.) गुरुमीत सिंह का शव गैंटमुल्ला बारामूला जिले में लोअर झेहलम हाइडल प्रोजेक्ट (एल.जे.एच.पी.) के एक बैराज से चार दिन बाद मिला।

ए.ई.ई. गुरुमीत सिंह के लापता होने की सूचना के बाद बारामूला पुलिस ने मामले की जांच के लिए डिप्टी सुपरिडेंट    आफ पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) का गठन किया।

पुलिस ने सार्वजनिक सहायता मांगते हुए किसी भी संभावित सुराग का पता लगाने के लिए एस.डी.आर.एफ., खोजी कुत्ते स्कवायड, ड्रोन निगरानी को शामिल करते हुए एक बड़ा अभियान चलाया।

तलाशी अभियान के बाद, गुरमीत सिंह का शव गैंटमुल्ला में लोअर झेलम हाइडल प्रोजेक्ट (एल.जे.एच.पी.) में एक बैराज में पड़ा मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments