नई दिल्ली। लंबी उम्र जीने, हेल्दी रहने और बीमारियों को दूर रखने का सबसे आसान उपाय है कि आप नियमित रूप से वॉक करें। यह आपके ज्वाइंट को मजबूत बनाने, मसल्स को फ्लेक्सिबल रखने और आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
कई लोग वॉक करने के लिए सुबह सुबह घर से निकल जाते हैं जबकि कुछ लोगों को इवनिंग वॉक करना पसंद होता है। यहां हम बता रहे हैं कि शाम की सैर आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है और किस तरह ये हमारे लाइफ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप डायजेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो शाम या रात के वक्त वॉक करना आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है। अगर आप डिनर के बाद कुछ देर वॉक करें तो यह आपके डायजेशन की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकता है। डिनर के बाद वॉक करने से गैस, ब्लॉटिंग की समस्या भी दूर रहती है।
दिनभर की थकान के बाद जब आप शाम की सैर पर जाते हैं तो आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इस वक्त वॉक करने से शरीर की वे मांसपेशियां भी सक्रीय होती हैं जो शरीर को आराम दिलाने में मदद करती हैं। भले ही आप दिनभर थके हुए हों, लेकिन वॉक करने से आपकी ऊर्जा में सुधार आता है और आपका मूड भी अच्छा रहता है।
जब आप शाम के वक्त या डिनर के बाद वॉक करते हैं तो यह आपकी नींद में भी सुधार लाने का काम करता है। दरअसल, वॉक करने से आपके लंग्स में एक्स्ट्रा ऑक्सीजन जाता है, जिससे जब आप घर आकर बिस्तर में सोने जाते हैं तो अधिक रिलैक्स महसूस करते हैं और नींद ना आने की समस्या दूर हो सकती है।
वूमनगाइड के मुताबिक, अगर आप शाम या रात के वक्त वॉक करते हैं तो इससे आपके मन में आने वाले बुरे खयालात या निगेटिव विचार दूर होते हैं और आप सकारात्मक एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। यह डिप्रेशन जैसी समस्या को भी रोकने का काम कर सकता है। शाम की सैर आपके मूड को बूस्ट करने का काम करता है और आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।
आप शाम की सैर की मदद से अपने वजन को भी कम कर सकते हैं। दरअसल, ऐसा करने से आपकी कैलोरी तो बर्न होती ही है, आपके मेटाबॉलिज्म भी बेहतर काम करने लगता है। आपकी क्रेविंग दूर होती है और आपका फैट बर्न होने लगता है। इस तरह आप अपने वजन को कम पाएंगे।
इस तरह यह आपके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी करता है। यही नहीं, यह आपके ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद कर सकता है। इस तरह आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। तमाम फायदों को देखते हुए अगर आप रोज कुछ मिनट अपने लिए निकालें और वॉक पर जाएं तो इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि अगर सेहत से जुड़ी कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से इस विषय पर सलाह जरूर लें।



