सुल्तानपुर लोधी (डा सुनील धीर) स्थानीय सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र चौक चेलियां के करीब स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी की ब्रांच से पांच नकाबपोश लुटेरों की ओर से दिनदहाड़े लगभग 72 हजार रुपए नकद और 5 सैमसंग मोबाइल फोन की लूट अंजाम दे कर फरार हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है । उक्त कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लुटेरे साथ ले गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक चेलियां से गुरुद्वारा गुरु का बाग मार्ग पर दूसरी मंजिल पर स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के कार्यालय में हथियारों से लैस पांच युवक दोपहर 3:00 के करीब घुस गये। ब्रांच के कैशियर अंकुश ने पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से तीन लुटेरों के पास पिस्तौल थी और कुल पांच लुटेरे थे। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर उन्हें बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि उनकी ब्रांच से लुटेरे 72 हजार रुपए के करीब नकदी व 5 सैमसंग के मोबाइल लूट कर फरार हो गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जब इस घटना की जानकारी थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को मिली ।तो
एसपी सुरिंदर कुमार कपूरथला, डीएसपी सतनाम सिंह, एसएचओ लखविंदर सिंह सुल्तानपुर लोधी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आसपास के सीसीटीवी कमरे खंगाले जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही थी।
गौरतलब है कि शहर के इस इलाके में हमेशा काफी भीड़ रहती है. ऐसे में दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट को अंजाम दिए जाने से पुलिस प्रशासन भी हैरान है।
फोटो कैप्शन- घटना की जानकारी देते माइक्रो फ्यूजन फाइनेंस के कर्मचारी।



