पटना। पूरा देश रक्षा बंधन का त्योहार मना रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध वचन मांग रहीं हैं। इस क्रम में बिहार के विख्यात शिक्षक खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। रक्षा बंधन के अवसर पर उनके राखीकोचिंग के बाहर राखी कार्यक्रम को लेकर छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दावा किया जा रहा है कि खान सर ने लगभग 7 हजार से अधिक छात्राओं से राखियां बंधवाईं।
खान सर के कोचिंग में रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान एक-एक कर सभी छात्राओं से राखी बंधवाई। लगभग 3 घंटे तक यह कार्यक्रम चला और सैकड़ों छात्राओं ने खान सर के साथ सेल्फी ली। छात्राओं ने कहा कि खान सर के यहां वर्षों से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और हजारों की संख्या में लड़कियां यहां आकर खान सर को राखी बांधती हैं। खान सर ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में देखा गया है कि खान सर ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। खान सर ने बहनों का शुक्रिया अदा किया। वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे खान सर बहन-बेटियों की शिक्षा पर जोर देने की बात कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि बच्चियों को पढ़ाना बहुत जरूरी है। इनकी पढ़ाई से ही समाज और देश की भलाई होगी।



