जालंधर, 12 जनवरी| यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर फेयर फार्म रिजॉर्ट के सामने खड़ी करीब 6-7 लग्जरी गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें बीएमडब्ल्यू, ओडी गाड़ियों समेत करीब 5 गाड़ियां जल गईं। आग लगने के बाद तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक आज शॉर्ट-सर्किट की वजह से इन गाड़ियों में आग लग गई। आग सबसे पहले एक गाड़ी में लगी, जिसके बाद उसने आसपास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 50 लाख का नुकसान हो गया।



