Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा: महिलाओं की मदद से राहगीरों से लूटपाट करने वाले 5 गिरफ्तार, गिरोह के पुरुष सदस्य करते थे छुपकर हमला

Spread the News

बठिंडा, 24 दिसंबर | यहां पुलिस के सीआईए स्टाफ की एक टीम ने लुटेरों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महिलाओं की मदद से राहगीरों को लूटते थे। इस गैंग में 3 महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने अब उक्त तीन महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। उक्त गिरोह की महिलाएं मदद के बहाने राहगीरों को रोकती थीं और गिरोह के पुरुष सदस्य धारदार हथियार से वार कर उनसे पैसे, सामान आदि लूट लेते थे।

पीपीएस डीएसपी डिटेक्टिव मनमोहन सरना ने बताया कि बठिंडा पुलिस की सीआईए स्टाफ-1 की टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी कि सूचना मिली कि रात के समय कुछ महिलाएं राहगीरों को रोककर मदद मांगती थीं, उनके साथी उन पर हमला कर लूटपाट करते थे।

आरोपियों की पहचान रमनीत शर्मा उर्फ ​​रम्मू पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गुरु की नगर बठिंडा, राज शुक्ला पुत्र सूरज निवासी सुरखपीर रोड बठिंडा, गुरजीत कौर उर्फ ​​करमजीत पत्नी जसविंदर सिंह निवासी नन्ही चैन चौक बठिंडा, सलोनी वर्मा पुत्री तरसेम लाल निवासी अवा बस्ती बठिंडा और मानसी देवी पत्नी शम्मी सिंह वासी नजदीक गुरुद्वारा साहिब फेस-1 मॉडल टाउन हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से धारदार हथियार और बेसबॉल बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि इनके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं. डीएसपी सरना ने बताया कि पकड़े गये लुटेरों का पुराना रिकॉर्ड भी आपराधिक है. इनके खिलाफ थाना कैंट बठिंडा, थाना कोतलवाली, थाना थर्मल और थाना फूल में एनडीपीएस, धोखाधड़ी और चोरी के चार मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments