महल कला । बरनाला-लुधियाना के मुख्य गांव भदलवाड में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी देते हुए थाना ठुलीवाल के अधिकारी बलदेव सिंह मान ने बताया कि विकास पुत्र दयानंद निवासी 12 क्वार्टर रोड, हिसार, अमृतपाल पुत्र चरणजीत निवासी हिसार, सोनू बत्रा निवासी हिसार और एक 11 वर्ष का युवक करीब 12 बजे हिसार से नकोदर डेरे पर माथा टेकने के लिए निकले थे। सुबह करीब 5 बजे कार आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



