Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बस और जीप के खोैफनाक हादसे में तीन टीचरों समेत 4 की मौत, कई ज़ख्मी

Spread the News

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में तीन टीचर और टेंपो-टैक्स जीप का ड्राइवर है।

मृतक तीनों टीचर जलालाबाद के रहने वाले हैं। वह तरनतारन जिले के बल्टोहा ब्लॉक में सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

खाईफेमेके के पास हादसा
यह हादसा शुक्रवार की सुबह फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर खाईफेमेके के पास हुआ। यहां बस व ट्रेंपो-टैक्स जीप में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 3 टीचरों समेत 4 की जान चली गई। वहीं 4 टीचर बुरी तरह घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पहले भी हो चुके हादसे
इस घटनास्थल पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां पांच साल पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें गुरूहरसहाय व फरीदकोट से चार अध्यापकों की मौत हो गई थी। फिरोजपुर-फाज्लिका हाईवे पर 12 किलोमीटर की दूरी की सड़क हादसे का कारण है, जिसे ठीक करने की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन इस औरध्यान अभी तक पुलिस-प्रशासन व हाईवे अथॉरिटी नहीं दे पाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments