Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत-पाक तनाव के बीच देश के 32 हवाई अड्डे 14 मई तक नागरिक उड़ानों के लिए बंद

Spread the News

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली,10 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने 9 मई से 14 मई 2025 तक उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाईअड्डों पर सभी नागरिक उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यह निर्णय एयर ट्रैफिक अलर्ट (NOTAM) के ज़रिए लिया गया है। एयरलाइनों को दिल्ली-मुंबई के बीच कुछ मौजूदा उड़ान मार्गों से बचने और 14 मई तक उड़ानों का मार्ग बदलने के लिए कहा गया है। दिल्ली-मुंबई भारत में घरेलू हवाई यात्रा के लिए प्राथमिक ट्रंक मार्ग है।

बंद किए गए हवाईअड्डों की सूची:

  • अमृतसर, श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, जौधपुर, जैसलमेर, भुज, बीकानेर, बठिंडा, पोरबंदर, भुंतर (कुल्लू-मनाली), कांगड़ा (गगल), पठानकोट, उत्तरलाई, हिण्डन, अंबाला, अदमपुर, अवंतीपुर, हलवारा, सरसावा, थॉइस, लुधियाना, पटियाला, नालिया, मंडरा, राजकोट (हिरासर), कांडला, जामनगर, किशनगढ़, केशोद

क्यों लिया गया ये फैसला?

  • 7 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकी शिविरों पर की गई सटीक हवाई कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी हमला किया।
  • भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियों ने हवाई यातायात को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments