Thursday, October 22, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में नशे की 24 घंटे डिलीवरी: रात 2 बजे भी आन डिमांड मिल जाता है चिट्टा

Spread the News

लुधियाना, 24 जुलाई | तू डाल-डाल, मैं पात-पात… यह जुमला नशा तस्कर और पुलिस के बीच सटीक बैठता है। क्योंकि, एक तरफ पुलिस नशा खत्म करने के लिए जहां पब्लिक के साथ मीटिंग कर उन्हें जागरूक कर, तस्करों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं, नशा तस्कर पुलिस से एक कदम आगे रह कर अपना कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं। वह अपना काम करने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं। पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद वह नशा मंगवा भी रहे और नशा बेचने की 24 घंटे सर्विस भी दे रहे है। चाहे रात के 2 बजे हों। नशा खरीदने वाले को नशा मिल जाएगा। यह कोई और नहीं बल्कि एक नशा करते की नशेड़ियों की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें नशेड़ी कह रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें 3 युवक नशे का इंजैक्शन लगा रहे थे। यह वीडियो 32-सैक्टर, चंडीगढ़ रोड स्थिल विशाल मैगामार्ट के बिल्कुल बैकसाइड का है। जहां सड़क के किनारे 3 युवक खड़े है। इसमें एक युवक दूसरे युवक की बाजू में चिट्टे का इंजैक्शन लगा रहा है। तीनों युवकों ने पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रूमाल बांध रखा था। वहां से गुजर रहे एक मीडिया कर्मी ने यह देखकर उनकी वीडियो बनाने लगा, उसे देख पब्लिक भी रुक कर देखने लगी। मीडिया कर्मी ने वीडियो बना ली और उन्हें समझाया कि वे नशा बंद कर दें। इस पर नशेड़ी कहता है कि वे 2 भाई है। दोनों ही नशे के आदी हैं। नशेड़ी युवक ने कहा कि वह दिन में चार से पांच बार इंजैक्शन लगाते है। नशे के बिना उसका दिन नहीं गुजरता। वह छोड़ना चाहते है मगर छोड़ नहीं पा रहे है। हैरानी की बात यह है कि नशे का इंजैक्शन कई देर तक युवक की बाजू में ऐसे ही लगा रहा। जब उसे इंजेक्शन निकालने के लिए कहा तो बोला कि अगर पहले निकाल दिया तो नशा नहीं होगा। जब मीडिया कर्मी ने पूछा कि वे नशा कहां से लेकर आते हैं तो युवक बोले की पूरे शहर में नशा बिक रहा है। इसके साथ ही युवकों ने एक नशा तस्कर का नाम भी बनाया कि वह खुल कर नशा बेच रहा है। उसके पास चाहे आधी रात को चले जाओ, तब भी नशा मिल जाएगा।

संजय गांधी कालोनी में मिल रहा और बस्ती का सन्नी मॉडल बेच रहा नशा
नशेड़ी युवकों ने बताया कि पहले नशा मुश्किल से मिलता था और महंगा था। मगर अब तो बहुत सस्ता हो गया है। पहले वह बिट 400 से 500 में खरीदते थे। मगर अब 200 में मिल रहा है। नशेड़ी युवकों ने बताया कि बस्ती जोधेवाल का सबसे बड़ा नशा तस्कर सन्नी मॉडल है जोकि सरेआम नशा बेच रहा है। शहर में कहीं नशा न मिलता हो, मगर उसके पाए जाएंगे तो देर रात को भी नशा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए की नशा बंद करवाया जाएग। अगर नशा नहीं मिलेगा तो उन्हें मजबूरन छोड़ना पड़ेगा। मगर अब आसानी से मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments