होशियारपुर। आज होशियारपुर-गड़शंकर रोड पर बदोआना गांव के पास भयानक हादसा हुआ। मृतक की पहचान रामपुर बिलोद निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रिंस स्कूल जा रहे थे। आपको बता दें कि बाइक और पिकअप की टक्कर में एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पिकअप ने प्रिंस की बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी।
इसी बीच प्रिंस की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्रिंस ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। राहगीरों ने बताया कि प्रिंस को टक्कर मारने वाली पिकअप की रफ्तार तेज़ थी।



