Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: राहगीर से मारपीट कर 15 हजार कैश और पर्स छीना, 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Spread the News

लुधियाना, 29 दिसंबर | सानेवाल थाना क्षेत्र के सतगुरु नगर में डकैती की वारदात सामने आई है। 4 बदमाशों ने राहगीर को घेरकर पीटा और 15 हजार रुपये नकद और फोन लूट लिया। इस मामले में सानेवाल थाने की पुलिस ने सतगुरु नगर निवासी सुनील गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए सुनील ने बताया कि दोपहर को वह सतगुरु नगर मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान 4 युवकों ने उसे घेर लिया और कंधे पर डंडे से वार कर दिया। बदमाशों ने सुनील को धमकी दी। रकम और फोन छीन लिया।

इससे पहले कि सुनील चिल्लाता, आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना साहनेवाल के एएसआई रघवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments