चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दोपहर 2.30 बजे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नतीजे घोषित किए। 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मानसा जिले की बेटी सुजान कौर ने इस बार 12वीं के रिजल्ट में पहला स्थान हासिल किया है। दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ मानसा की इस छात्रा ने 500 में से 450 अंक हासिल किए हैं।
एैमएैसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा देविंदर सिंगला की बेटी श्रेया सिंगला ने 12वीं में दूसरा स्थान हासिल किया है। बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना की छात्रा नवप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।




