Himachal Rains हिमाचल में बारिश से नैशनल हाईवे सहित 112 सड़कें बाधित हो गई हैं। इसके अलावा 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गई हैं। पिछले 24 घंटों में आग लगने की भी एक घटना सामने आई है। हिमाचल प्रदेश पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश से जूझ रहा है। वहीं सरकार के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से कुल 231 लोगों की जान गई है।