viral

जब जानी मानी हस्ती कपिल शर्मा करने वाले थे सुसाईड…

Spread the News

मुंबई। कपिल शर्मा कई सालों से टीवी पर अपने कॉमेडी शो के ज़रिए दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का ज़रिया बने हुए हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और पंच लाइन के लिए कपिल को हमेशा फैंस से सराहना मिलती है। कपिल शर्मा ने हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी जिन्दगी के कई पहलुओं पर बात की। यहां तक कि उन्होंने द कपिल शर्मा शो के को-स्टार्स के संग झगड़ें की बात पर भी चुप्पी तोड़ी।

कपिल शर्मा ने इंटरव्यू में अपने जिन्दगी के उस कठिन दौर के बारे में भी बताया जब वो इतने परेशान हो चुके थे कि सुसाइड करना चाहते थे। कॉमेडियन ने डिप्रेशन फेज़ का खुलासा किया। कपिल शर्मा ने बताया कि डिप्रेशन के कारण उन्हें आत्महत्या करने के ख्याल आते थे। उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को खुद को बचाने का क्रेडिट दिया। कपिल ने कहा, “उस समय लगता था कि खत्म होने वाला है काम। बड़ा गंदा वाला फेज़ था। उस टाइम पर खत्म ही नहीं हो रहा था।”

कपिल शर्मा ने को-स्टार्स संग झगड़े पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनका सिर्फ सुनील ग्रोवर के साथ झगड़ा हुआ था। बाकी एक्टर्स अपनी मर्जी से शो छोड़कर गए हैं। उन्होंने कहा, “इनसे पूछिए ये क्यों नहीं रुके, मैं तो अपनी ही जगह पर हूं। मैंने सुनील (ग्रोवर) के साथ लड़ाई की थी, ठीक है। भारती सिंह अगर आप इंस्टाग्राम पर देखते हैं तो हम साथ में बैठते हैं। भारती ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। वो अपना काम खुद कर रही हैं और बहुत बिजी हैं।”

झगड़े की बात करते हुए कॉमेडियन ने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि जो चले गए हैं, वे मुझसे लड़े हैं। उपासना सिंह फिल्मों में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही हमने बात की है। कृष्णा एक अच्छा दोस्त है। इसलिए सुनील को छोड़कर आप सभी को एक ही कैटेगरी में नहीं रख सकते।”

Admin

Recent Posts

कांगड़ा एयरपोर्ट की एक्सपेंशन में कोई विस्थापित नहीं होगा – हिमाचल विधानसभा का बजट सेशन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान

शिमला। हिमाचल विधानसभा में कांगड़ा एयरपोर्ट एक्सपेंशन से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर…

2 hours ago

वॉट्सऐप समेत 2 सेट में लीक हुआ वेटनरी सर्जन एग्जाम पेपर -100 में से 24 प्रश्न महाराष्ट्र परीक्षा के निकले कॉपी पेस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा वेटनरी सर्जन एग्जाम पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाज़ा -पंडवानी गायिका उषा PM के सामने घुटनों के बल बैठीं

नई दिल्ली।  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106…

2 hours ago

अश्वेतों की गिरफ्तारी में भेदभाव का आरोप- कैलिफोर्निया पुलिस नहीं ले सकेगी कुत्तों की मदद

वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग…

2 hours ago

सूरत कोर्ट द्रवारा राहुल गांधी धारा 400 और 500 के तहत दोषी करार- 2 साल की सजा समेत15 हजार का लगाया गया जुर्माना

नई दिल्ली/सूरत। 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' वाले बयान से जुड़े मानहानि…

2 hours ago

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर- अमृतपाल को 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा रकम गई भेजी

अमृतसर। वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी…

2 hours ago