पंजाब। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के मैहतपुर इलाके में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस समय ये सभी मोगा की ओर जा रहे थे। यह गिरफ्तारी अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में हुई है। पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से होते हुए भाग गया। पुलिस की करीब 100 गाड़ियां उसके पीछे लग गईं। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
इस बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई हैं। खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने एक करीबी की गिरफ्तारी से नाराज़ होकर अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इस केस में उस पर कार्रवाई नहीं होने के चलते पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी।
शिमला। हिमाचल विधानसभा में कांगड़ा एयरपोर्ट एक्सपेंशन से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर…
चंडीगढ़। हरियाणा वेटनरी सर्जन एग्जाम पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।…
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106…
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग…
नई दिल्ली/सूरत। 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' वाले बयान से जुड़े मानहानि…
अमृतसर। वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी…