Categories: Uncategorized

जी20 के लिए डेलिगेट्स की आमदः अमृतसर में 19-20 मार्च को लेबर विषय पर मीटिंगें- पगड़ी व फूल माला पहना कर किया गया स्वागत

Spread the News

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में G20 सम्मेलन के तहत 19 और 20 मार्च को दूसरी बैठक होने जा रही हैं। इस बैठक का विषय लेबर रखा गया है। इसमें भी 20 देशों के उच्च पदाधिकारी भाग लेने के लिए अमृतसर पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिनका स्वागत ढोल के साथ और पगड़ी व फूल मालाएं पहनाकर किया जा रहा है। डीसी अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन खुद स्वागत की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे।

G20 सम्मेलन की इस दूसरी बैठक में लेबर विषय पर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में भी करोना काल में हुए बदलावों और उस समय के दौर में लेबर को क्या परेशानी उठानी पड़ी पर विचार किया जाना है। इसके अलावा दो विषयों को प्रायोरिटी पर रखा गया है। जिनमें से पहला महिलाएं और काम का भविष्य है। जबकि दूसरा विषय सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा को चुना गया है। आज शाम तक सभी 20 देशों के डेलिगेट्स के पहुंचने का अनुमान है।

साल 1999 में G-20 की स्थापना
G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर G20 को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर तक उन्नत किया गया था, और 2009 में इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख मंच’ के रूप में नामित किया गया था।

G-20 में अमेरिका सहित 19 देश शामिल
G20 में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 19 देश शामिल हैं। G20 शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष एक क्रमिक अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है।

शुरुआत में G20 व्यापक आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित था, लेकिन बाद में इसके एजेंडे में विस्तार करते हुए इसमें अन्य बातों के साथ व्यापार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार-विरोध शामिल किया गया।

Admin

Recent Posts

कांगड़ा एयरपोर्ट की एक्सपेंशन में कोई विस्थापित नहीं होगा – हिमाचल विधानसभा का बजट सेशन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान

शिमला। हिमाचल विधानसभा में कांगड़ा एयरपोर्ट एक्सपेंशन से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर…

42 mins ago

वॉट्सऐप समेत 2 सेट में लीक हुआ वेटनरी सर्जन एग्जाम पेपर -100 में से 24 प्रश्न महाराष्ट्र परीक्षा के निकले कॉपी पेस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा वेटनरी सर्जन एग्जाम पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।…

49 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाज़ा -पंडवानी गायिका उषा PM के सामने घुटनों के बल बैठीं

नई दिल्ली।  नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106…

56 mins ago

अश्वेतों की गिरफ्तारी में भेदभाव का आरोप- कैलिफोर्निया पुलिस नहीं ले सकेगी कुत्तों की मदद

वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस अब अरेस्ट या क्राउड कंट्रोल में अपने डॉग…

1 hour ago

सूरत कोर्ट द्रवारा राहुल गांधी धारा 400 और 500 के तहत दोषी करार- 2 साल की सजा समेत15 हजार का लगाया गया जुर्माना

नई दिल्ली/सूरत। 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' वाले बयान से जुड़े मानहानि…

1 hour ago

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर- अमृतपाल को 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा रकम गई भेजी

अमृतसर। वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी…

1 hour ago