viral

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर- अमृतपाल को 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा रकम गई भेजी

Spread the News

अमृतसर। वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अमृतपाल के लिए चल रहे ऑपरेशन का आज छठा दिन है। अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है, इसमें वह बाइक को एक ठेले पर रखकर ले जाता नजर आ रहा है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की जा रही थी। इनमें से 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। इन खातों का संबंध पंजाब के माझा और मालवा से है। अमृतसर, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा के खातों का संबंध अमृतपाल से मिला है। पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुघरों की भी जांच की जा रही है।

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर
1. देश में खोले गए खातों के दस्तावेज की जांच होगी।
2. खाता कब खोला गया, पहला ट्रांजैक्शन कब हुआ, विदेशों से रकम कब आई।
3. किन-किन देशों से पैसे आए। जब रकम आई तो आगे कहां ट्रांजैक्शन हुआ।
4. खाते किसके नाम पर खोले गए, क्या वही खाता ऑपरेट करता था या अमृतपाल की संस्था का कोई मेंबर।
5. वारिस पंजाब दे और आनंदपुर खालसा फोर्स के मेंबर्स की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

Admin

Recent Posts

जलापूर्ति व स्वच्छता कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रभारी सज्जन सिंह चीमा को ज्ञापन सौंपते हुए

सुल्तानपुर लोधी। हरदीप सिंह की अध्यक्षता में जल आपूर्ति स्वच्छता मास्ट्रोल कर्मचारी संघ सुल्तानपुर लोधी…

8 hours ago

जालंधर : सर्राफा बाजार में दिन-दिहाड़े आंखों में मिर्ची स्प्रे छिड़क लूट ले गए साढ़े 5 तोले सोना

जालंधर। शहर के भीड़भाड़ और तंग गलियों वाले सर्राफा बाजार (शेखां बाजार,हनुमान चौक) में दिनदहाड़े…

9 hours ago

छुट्टी बिताने अपने गांव आया था सेना का जवान, सड़क हादसे में हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

दौसा/राजस्थान। दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के आभानेरी के समीप सड़क हादसे में एक…

10 hours ago

लोहे के गेट पर चढ़ खेल रहा था बच्चा , अचानक बॉडी के अंदर घुस गई लोहे की रोड, हालत गंभीर

मलेशिया। बच्चे चंचल होते ही है। उन्हें सिर्फ मौज-मस्ती से मतलब होता है। वो ये…

11 hours ago

गर्भनिरोधक दवा इस्तेमाल करना पड़ा मंहगा , 25 की उम्र में हुआ ऐसा कुछ क‍ि जा सकती थी जान, जानिए कैसे बची जिंदा..

ब्रिटेन। ज्‍यादातर मह‍िलाएं गर्भनिरोधक दवा का इस्‍तेमाल बिना डॉक्‍टर की सलाह के करती हैं। यह…

11 hours ago

द‍िल्‍ली के न्यू बॉर्न चाइल्ड अस्‍पताल में लगी भीषण आग, जान जोखिम में डाल फायर व‍िभाग ने 20 नवजातों की बचाईं जिंदगियाँ

द‍िल्‍ली। फायर व‍िभाग के कर्मचा‍र‍ियों ने अपनी जान पर खेल कर 20 नवजात मासूमों की…

18 hours ago