Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

एक अज्ञात व्यक्ति ने PPR मार्किट पार्किंग में दोपहिया वाहनों को लगाई आग- जांच जारी

Spread the News

जालंधर। लड़ाई झगड़ों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाली जालंधर शहर की PPR मार्किट अब एक बार फिर से नए विवाद में घिर गई है। इस नया विवाद PPR मार्किट की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को आग लगा दिए जाने का सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने पार्किंग में खड़े 2 दोपहिया वाहनों को आग लगा दी। वह तब तक वहां पर खड़ा देखता रहा जब तक कि आग पूरी तरह से भड़क नहीं गई। इसके बाद मौके से फरार हुआ।

PPR मार्किट की पार्किंग में आगजनी का यह सारा खेल वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। आग लगाने वाला व्यक्ति थोड़ा साईको किस्म का प्रतीत हो रहा है। उसके मन में जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है कि आग लगाते समय उसे कोई पकड़ सकता है। वह बड़े आराम से पार्किंग में आता है। दो दोपहिया वाहनों को आग लगाता है। फिर जब तक आग आग लपटों का रूप नहीं ले लेती वह वहीं पर खड़ा रहता है।

जब आग पूरी तरह से फैल गई तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने खुद अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। शुक्र यह है कि दोपहिया वाहनों के आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे लेकिन वह आग की चपेट में आने से बच गए। अन्य आग से वाहनों का ज्यादा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने पार्किंग में आग की घटना सामने आते ही मौके से सीसीटीवी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments