जालंधर। पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव व पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि इसरो आज इतिहास रचने वाला है हमें गर्व होना चाहिए अपने देश के उन बहादुर जांबाज, होनहार वैज्ञानिकों पर जिन्होंने आज हमारे लिए यह महत्वपूर्ण दिन दिया। भारत की चांद पर ऐतिहासिक पहुंच पर भारत के वैज्ञानिकों इसरो व सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।



