एक मंच पर इकट्ठा होकर फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ व्यवहारिक कार्रवाई करना समय की मांगः मोैलाना शाह आलम कासमी
छेहरटा। जानकारी के अनुसार गुरू की वडाली में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया पयाम इंसानिया पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी धर्मों के लोगों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के जिम्मेदार कार्यकर्ता एक मंच पर एकत्र हुए। स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया। तहरीक पयाम इंसानिया पंजाब इकाई के अध्यक्ष मौलाना शाह आलम कासमी नदवी अमृतसरी ने पूर्वजों के बलिदान का उल्लेख किया और पीढ़ी को उनके नक्शेकदम पर चलने की सलाह दी।
सभी धर्मों के जिम्मेदार लोगों से एक मंच पर इकट्ठा होकर फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ व्यवहारिक कार्रवाई करने की अपील करते हुए मौलाना ने कहा कि इसके बिना भविष्य मानवता के लिए बहुत खतरनाक है, जिसके ताजा उदाहरण हमारे सामने है। इस अवसर पर, सिख भाइयों की ओर से, श्री अमरीक गिल सिंह और उनके सभी साथी, ईसाई भाईचारे की ओर से, ईसाई अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान लोकस मसीह, हिंदू भाइयों की ओर से नीता बिंदर, नीता बंदर अपने साथियों और पयाम इंसानिया पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं में ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान मानिक अली उप प्रधान और अल्पसंख्यक मोर्चा आम आदमी पार्टी के प्रधान खुर्शीद अहमद, शाकिर आलम, फिरोज खान, समीर खान राष्ट्रीय अपराध विरोधी और मानवाधिकार परिषद भारत के श्री डॉ. नसीम अहमद आदि भी उपस्थित थे।




