Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

करनजीत आहली ने भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ से की मुलाकात एवं हलके की राजनीतिक स्थिति पर की चर्चा

Spread the News

भारतीय जनता पार्टी की ताकत एवं उसके कार्यकर्ता हैं: करनजीत सिंह आहली

सुल्तानपुर लोधी (डा सुनील धीर)। अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों के रण में उतरने के लिए भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है। चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र और पार्टी की मजबूती के लिए लोकसभा हल्का खंडूर साहिब में भाजपा सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज करनजीत आहली ने भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओ में हल्के की राजनीतिक स्थिति एवं आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी पर चर्चा हुई। इस दौरान करनजीत आहली ने पंजाब प्रधान को सुल्तानपुर लोधी हल्के की समस्याओ के बारे में बताया। इस अवसर पर करनजीत आहली ने सुनील जाखड़ के साथ हुई मुलाकात संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि सुनील जाखड़ ने उनसे हलके के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की तथा जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सुनील जाखड़ को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से हलके की बदतर हो चुकी कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर राज व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं में किए जा रहे भ्रष्टाचार व घपलों की जानकारी दी। पंजाब में आज सभी सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उनके साथ हुए धोखे के चलते पंजाब सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

पंजाब की जनता को मुर्ख बना कर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी द्वारा किस तरह प्रदेश की जनता पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। इसकी सारी जानकारी पंजाब प्रधान को दी गई है। इस दौरान करनजीत सिंह आहली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अगर दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना पाई है। तो इसका कारण यह है कि हमारे मंडल और बूथ मजबूत हैं। भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष भाजपा का महत्वपूर्ण अंग है।

मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो, यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। हमारा मंडल और बूथ मजबूत होगा तो जिला और पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि काम का विभाजन करें,तो आपकी ताकत बढ़ेगी। उन्होंने सभी मंडल विस्तारकों से आह्वान किया कि पूर्ण संकल्प शक्ति के साथ जुटकर इस कार्य योजना को क्रियान्वित करना है साथ ही प्रत्येक बूथ समिति में हमारे सभी सामाजिक वर्गो को समाहित करें।

ताकि हमारा संगठन सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बने। आहली ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर होना चाहिए। इस अवसर पर फतूढींगा सर्कल प्रधान दिलबाग सिंह,सुल्तानपुर लोधी सर्कल प्रधान राजेश पूरी सहित भाजपा नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments