Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : छोटा सईपुर में गोली चलने के बाद अब लम्मा पिंड में फायरिंग, प्रॉपर्टी विवाद के कारण चली गोलियाँ

Spread the News

जालंधर। जिले में गोलीबारी का सिलसिला थम नहीं रहा है। थाना डिवीजन नंबर-8 के अंतर्गत आने वाले सईपुर में फायरिंग का मामला शांत नहीं हुआ था कि किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर फायरिंग हो गई। यहां संपत्ति विवाद में गोलियां चलीं। आरोप है कि लम्मा पिंड रोड पर बीएमएस फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर फायरिंग की।

जिस घर में गोलीबारी हुई उसके मालिक ने आरोप लगाया कि लक्ष्य वर्मा ने उनकी दुकानों पर कब्जा कर लिया है। वह उनसे उस जमीन के कागजात मांगता है जिस पर दुकानें स्थित हैं। इस बात को लेकर वह अक्सर झगड़ा करता था। देर रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य अपने दोस्तों और भाई प्रथम वर्मा के साथ शराब पी रहा था। पहले गाली-गलौज की और फिर फायरिंग शुरू कर दी।

महिला के बेटे का आरोप है कि उसने थाना डिवीजन नंबर-8 पुलिस को भी फोन किया लेकिन थाना प्रभारी ने उसे सुबह आने के लिए कहा। परिजनों ने बताया कि बाद में वह भी आया लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए मौके से वापस चला गया। उन्होंने घर की दीवार पर गोलियों के निशान भी दिखाए। पुलिस ने गोली के खोखे भी बरामद किये हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments