Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी स्कूल में प्रिंसिपल डॉ.सुमन डडवाल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

Spread the News

आदमपुर। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल डॉ.सुमन डडवाल के नेतृत्व में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस मौके पर विद्यार्थियों को पंजाबी संस्कृति से जोड़ने के लिए और भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाबी संस्कृति का परिचय देते हुए बोलियां व गिद्दा पेश किया। प्रिंसिपल मैडम ने कहा कि हमें पंजाबी होने पर गर्व है और ऐसे त्यौहार हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। और हमें ऐसे त्यौहार मनाने चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से अवगत हो सके।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मॉडलिंग की। जिसका विषय पंजाबी गहने और पहरावा था तथा मॉडलिंग करने वाले बच्चों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। जिसमें नौवीं कक्षा की छात्रा तानिया को मिस तीज का खिताब मिला। अंत में प्रिंसिपल मैडम ने सभी को धन्यवाद देते हुए तीज की बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments