Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के किशनपुरा इलाके में हत्या, दर्जी और कारीगर के बीच विवाद ने लिया खूनी रूप

Spread the News

जालंधर। शहर के किशनपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शेरे पंजाब वाली गली में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दर्जी और कारीगर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद टेलर ने कारीगर की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। जिसके बाद कारीगर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजिंदर निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। जबकि सन्नी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ड्रेस गुरु नाम की दुकान में काम करते हैं। घटना का खुलासा आज सुबह हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना का पता तब चला जब कारीगर उन्हें दुकान की चाबियां देने वहां पहुंचा। इसी दौरान उन्होंने राजिन्द्र का खून से लथपथ शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं एसीपी सेंट्रल, एडीसीपी 1 बलविंदर रंधावा मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि राजेंद्र को करीब एक माह पहले ही नौकरी पर रखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह 9 बजे घटनास्थल पर घरेलू सामान बिखरा पड़ा था।

बताया जा रहा है कि उन्हें लगता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद राजिन्द्र की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि सनी नशे का आदी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी होशियारपुर का रहने वाला है। जबकि राजिन्द्र यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सनी को हिरासत में ले लिया गया है। सन्नी से पूछताछ के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments