Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

विजिलेंस टीम जुटा रही रिकॉर्ड- पर्ल ग्रुप घोटाले में नेताओं-पुलिस अफसरों की भूमिका की होगी जांच

Spread the News

पर्ल ग्रुप कंपनी से लोगों से ठगी गई उनकी गाढ़ी कमाई वसूल कर लोगों को लौटाई जाएगीः भगवंत मान

चंडीगढ़। पर्ल ग्रुप के करोड़ों रुपए के घोटाले में अब कुछ बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका सामने आ रही है। पंजाब विजिलेंस ने इनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम द्वारा रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए गए हैं। पर्ल ग्रुप के जरिए अमेरिका में निवेश करने की बात भी सामने आई है। गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के इस कथित घोटाले में पर्ल ग्रुप के आरोपी MD एवं मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CBI द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है। जबकि ED द्वारा पर्ल ग्रुप की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। CM पंजाब भगवंत मान भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पर्ल ग्रुप कंपनी से लोगों से ठगी गई उनकी गाढ़ी कमाई वसूल कर लोगों को लौटाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments