Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

निकोबार द्वीप समूह में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप- तेज झटके किये गये महसूस

Spread the News

नई दिल्ली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि बुधवार को निकोबार द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 5:40 बजे आया और इसकी गहराई 10 किमी दर्ज की गई। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।  पिछले शनिवार को भी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। दोपहर करीब 12.53 बजे अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके पोर्ट ब्लेयर से 126 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप 69 किमी की गहराई पर आया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments