Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

बाढ़ से सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के 15 देहात प्रभावित- पानी की निकासी के लिए लगाई गईं 6 मोटरें

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी ( डा सुनील धीर )।  धुरसी बांध में दरार आने से सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के लगभग 15 गांव इससे प्रभावित हुए हैंऔर पूरे क्षेत्र की फसलें बाढ़ के पानी के कारण नष्ट हो गई हैं। विभाग द्वारा लगभग 4 मोटरें और 5 पुलियां लगाई हुई हैं, जिनके द्वारा पानी की निकासी हो रही है ।
सरपंच भरो आणा ने बताया कि इस क्षेत्र से बाढ़ का पानी शीघ्र निकलवाने के लिए स्थानीय आजाद विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह का क्षेत्र के किसानों के साथ धुस्सी बांध को तोड़ा गया है, जिससे इस क्षेत्र में से पानी बड़ी में मात्रा में निकल गया है, परंतु अब दरिया ब्यास में पानी का स्तर बढ़ने के कारण बांध को बंद कर दिया गया है और धुस्सी बांध में जल निकासी पुलियों को भी बंद कर दिया गया है, जिसके कारण किसानों को पानी की निकासी न होने की उम्मीद खत्म हो चुकी थी और धान की फसल बर्बाद होने के उपरांत दोबारा धान की बिजाई में देरी हो रही थी ।

किसानों के बड़े प्रयासों से धुस्सी बांध भरोआणा नजदीक बाढ़ के पानी की निकासी के लिए बड़ी 6 मोटरें ओर लगाई गई हैं, जिससे अब क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी के गांव सुचेतगढ़, वाटांवाली कलां, वाटांवाली खुर्द, गिद्दड़पिंडी, शेरपुर सधा मीरपुर सरूपवाल शेखमांगा, भरोआणा, टिब्बी, चन्नणविंडी आदि गांवों से बाढ़ के पानी की निकासी जारी है, जिससे बहुत से गांवों से पानी निकल गया है और किसान फिर से धान की रोपाई में जुट गए हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर बड़े पंखे वाले 4 ट्रैक्टर लगाए गए हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पानी की निकासी चलती रहेगी तो इलाके से पानी किसान बोआई दोबारा कर सकेंगे। इस इलाके के किसानों खालसा इंद्र प्रताप सिंह योगदान मिल रहा है ।

इस अवसर पर नंबरदार, चंदी, हरजिंदर तकिया,, मुख्तियार सिंह, जसवीर भरवाना, रेशम जरनैल सिंह, सिंह, अवतार गांव भरोआणा नजदीक भुस्सी बांध पर पानी की निकासी के लिए चल रही मोटरों संबंधी जानकारी देते हुए मुख्तार सिंह चंदी, सरुप सिंह भरोआणा व साथ हैं अन्य ।
इस संबंध में मुख्तार सिंह चंदीचन्नणविंडी तथा सरूप सिंह पूर्व सरपंच , रेशम सिंह जसविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, महिंदर सिंह जोगिंदर सिंह सिंह खंदा, हरि सिंह, सुक्खा सिंह सिंह नंबरदार, सुखदेव सिंह, जगत ४ सिंह, निर्मल सिंह आदि भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments