Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

शराब के नशे में धुत इनोवा के चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी- ड्राइवर-हेल्पर दोनों उछले, एक की मौत दूसरा घायल

Spread the News

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में अमृतसर हाईवे पर इनोवा कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा के चालक ने शराब पी रखी थी और वह पूरी तरह से नशे में धुत था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का चालक उछल कर दूसरी तरफ गिरा और बाल-बाल बचा।

ट्रैक्टर के चालक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह मंडी से हेल्पर भोला निकासी संतोखपुरा (लम्मा पिंड) को लेकर जा रहा था। इनोवा नंबर CH-07AB-6960 ने कम से कम 100 से 120 की स्पीड से टक्कर मारी। हेल्पर भोला की मौके पर मौत हो गई। वह भी उछल कर दूसरी तरफ गिरा, लेकिन बच गया। यदि दूसरी तरफ ट्रैफिक होता तो उसकी भी जान जा सकती थी।

बैलेंस बिगड़ने से पीछे से टक्कर लगी
पुलिस ने इनोवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इनोवा चला रहे युवक की पहचान कमलजीत निवासी जालंधर के रूप में हुई। उसने खुद माना कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। अचानक कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और आगे चल रही ट्रॉली से जा टकराई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments