चंडीगढ़। मौसम विभाग ने पंजाब के 9 जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में आज से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट घोषित किया है। वहीं, चंडीगढ़ में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पठानकोट में 26 जुलाई से 28 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिला गुरदासपुर में 28 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। 29 जुलाई को अमृतसर और तरनतारन, कपूरथला और जालंधर जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जिला होशियारपुर में 26, 27 और 28 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।



