Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

रंग बिरंगे रंग वाले बच निकलते हैँ, दाग तो लगते हैँ सफ़ेद कमीज पर।

Spread the News
प्यार भी मिलने लगा है लीज पर
*********

प्यार भी मिलने लगा है लीज पर,
कुछ भी नही रखा है दहलीज पर।

रंग बिरंगे रंग वाले बच निकलते हैँ,
दाग तो लगते हैँ सफ़ेद कमीज पर।

कोई किसी की परवाह करता नहीं,
लगाम रखता नहीं कोई तमीज पर।

औरों की ऐसी तैसी किया करते हैँ,
नजर रखता है अपनी हर चीज पर।

अपने दिल की विरासत मनसीरत है,
बात क्यों करता दीवाना खीझ कर।
**********
सुखविंद्र सिंह मनसीरत 
खेड़ी राओ वाली (कैंथल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments