मोगा। शहीद भगत सिंह नगर में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ था।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि चार लोग आये और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने उनके बेटे जगमोहन के बारे में पूछा। मैंने कहा कि वो घर पर नहीं है, अंदर आकर चाय पी लो। इतनी ही देर में उन्होंने रिवॉल्वर निकाली और उनके पति को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और मोगे के डीएसपी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।




