Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कल भी नहीं खुलेंगे कपूरथला में कुछ स्कूल-डी सी करनैल सिंह ने कहा अभी हालात पूरी तरह नही हैं ठीक

Spread the News

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले में कल से सभी स्कूल नहीं खुलेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होने तथा स्थिति में सुधार होने के बाद DC कपूरथला करनैल सिंह ने नए आदेश जारी किए। उनहोंने जिले के 16 सरकारी स्कूलों को छोड़ सभी निजी तथा सरकारी स्कूल सोमवार से खोलने को कहा है।

प्रशासन अपने स्तर पर लेगा फैसला
आदेशों में कहा गया है कि 17 जुलाई से 16 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूल खोले जाएंगे। क्योंकि अभी बाढ़ से पूरी तरह राहत नहीं मिली है, इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 16 स्कूलों को 22 जुलाई तक बंद ही रखा जाएगा। सरकार के आदेश हैं, लेकिन स्कूल खोलने का फैसला प्रशासन अपने स्तर भी लेगा।

शिक्षा मंत्री के 17 से खोलने के आदेश
बता दें कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। अब मौजूदा हालातों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुधार होता देख शिक्षा मंत्री ने 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने की निर्देश दे दिए हैं, लेकिन कपूरथला में 16 स्कूल अभी बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments