Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

अब्दुल मुरादाबादी चिकन कॉर्नर का शानदार उद्घाटन अख्तर सलमानी द्वारा किया गया

Spread the News
करतारपुर। जनता कॉलेज मार्केट में नए मुगलई दरबार अब्दुल मुरादाबादी चिकन कॉर्नर की शुरुआत की गई है। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के चेयरमैन अखतर सलमानी द्वारा रिबन काटकर शानदार उद्घाटन किया गया। अब्दुल मुरादाबादी चिकन कॉर्नर पुरानी दिल्ली के मुगलई व्यंजनों का लाजवाब जायका अब करतारपुर में देंगे। इनकी पहली ब्रांच दिल्ली में है और यह इनकी दूसरी ब्रांच है।
यहां आपको मुगलई व्यंजनों जैसे हैदराबादी और मुरादाबादी बिरयानी, चिकन स्टू, चिकन शामी कबाब , काठी रोल, चिकन लॉलीपॉप, मटन कोरमा , मटन निहारी , शामी कबाब रोल, चिकन चिल्ली आदि लज़ीज़ मुगलई व्यंजन उचित कीमत पर और बेहतर क्वालिटी के साथ मिलेंगे। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के अखतर सलमानी ने अब्दुल मुरादाबादी चिकन कॉर्नर के ओनर शोएब हसन को मुबारकबाद दी।
उनके साथ इस मौके पर मदर टेरेसा फाउंडेशन करतारपुर के चेयरमैन हाशिम अल्वी, इमाम दिलशाद अहमद, मुस्लिम समाज एकता सोसायटी के करतारपुर के प्रधान कयूम अहमद, आमिर खान उर्फ मोनू, मुर्तजा अहमद, सुभान रेमंड टेलर, अब्दुल समद सलमानी आदि साथी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments