फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव औलख में 28 साल के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवत रात में दीवार फांद कर अपनी ससुराल में घुसा था। वह पत्नी से मिलने आया था, जिसे उसके मायके वालों ने बंधक बना रखा है, लेकिन लड़की वालों ने उसे मार डाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर फरीदकोट प्रभारी ने बताया कि गुरइकबाल सिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता हरबंश कि शिकायत पर गुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह और कुलवंत कौर को हत्या के केस में नामजद किया है। इनमें से गुरजीत सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पत्नी से न बात करने देते थे, न मिलने देते थे
मृतक गुरइकबाल सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि गुरइकबाल ने गांव की लड़की के साथ लव मैरिज की। वह लड़की के साथ गांव से दूर किसी और शहर में 4 महीने रह कर आया। लड़की के घर वालों द्वारा बुलाए जाने पर अभी कुछ दिन ही पहले ही वह लड़की के साथ गांव लौटा। बहाने से लड़की वाले उसे ले गए।
बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने लड़की को घर में कैद कर लिया। गुरइकबाल सिंह से उसे न मिलने देते थे और न ही फोन पर बात करने देते थे। बुधवार रात गुरइकबाल चुपके से ससुराल घर में घुस गया। लड़की वालों ने फोन करके बताया तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने तक गुरइकबाल की मौत हो गई।



