Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

….जब भाजपा ने सदन में कुर्सियाँ पटक कर नीतीश से तेजस्वी के इस्तीफे की जोरदार माँग कर डाली

Spread the News

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई लैंड फॉर जॉब्स मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर चार्जशीट को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने टेबल-कुर्सियां पटककर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि जब तक तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे, सदन चलने नहीं देंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सदन की कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट चली। जिसमें बीजेपी तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर अड़ी रही। बीजेपी के विधायक चार्जशीटेड मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा दो, इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक वेल में आकर तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक रिपोर्टिंग कुर्सी टेबल को उठाकर पटकने लगे। इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।इधर, देश में बढ़ती महंगाई और मणिपुर हिंसा पर सत्ता पक्ष ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए और महंगाई हटाने की मांग की।

शिक्षक नियुक्ति के मामले पर लेफ्ट पार्टियों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि सरकार डोमिसाइल नीति को लागू करें। शिक्षकों को राज्यकर्मियों का दर्जा दिया जाए। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार को संविधान पर विश्वास नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तेजस्वी को बचाने का आरोप लगाया। विजय सिन्हा ने कहा कि नैतिकता के आधार पर नीतीश जी को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि चार्जेशीटेड व्यक्ति को संवैधानिक पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments