Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

संभावित बाढ़ के मद्देनज़र लोगों की सुविधा के लिए बनाये गये 8 राहत केंद्र – डिप्टी कमिश्नर

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी में स्थापित किया बाढ़ कंट्रोल रूम

सुल्तानपुर लोधी ( डा सुनील धीर)। भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से किसी भी आपातकालीन घटना और बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 8 राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इन राहत केंद्रों के इंचार्ज अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है ताकि वे जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर लोगों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान कर सकें। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपमंडल मैजिस्ट्रेट सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में एक बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके ओवर ऑल इंचार्ज तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दैनिक बाढ़ रिपोर्ट सुबह 9 बजे और दोपहर 3 बजे भेजने को विश्वसनीय बनाया जाये।

इनमें सरकारी प्राइमरी स्कूल तकिया में एक राहत केंद्र स्थापित किया गया है जिसके लिए सीनियर वैटनरी अधिकारी सुल्तानपुर लोधी (98725-14014) को इंचार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुरुद्वारा रबाबसर भरोआना में एक राहत केंद्र बनाया गया है, जिसका प्रभारी वैटनरी अधिकारी टिब्बा (98784-01326) को नियुक्त किया गया है।

कम्यूनिटी केंद्र आहलीकलां को राहत केंद्र बनाया गया है और एसडीओ पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड सुल्तानपुर लोधी (97818-09535) को इंचार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकारी प्राईमरी स्कूल सबदुलापुर में एक राहत केंद्र स्थापित किया गया है, जिसके लिए ए.एफ.एस.ओ सुल्तानपुर लोधी (98723-10834) को इंचार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकारी प्राईमरी स्कूल लखवारियां में एक राहत केंद्र स्थापित किया गया है और इसका इंचार्ज एसडीई पीडब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) सुल्तानपुर लोधी (98768-49752) होगा। ब्लॉक वन अधिकारी सुल्तानपुर लोधी (62847-84866) को सरकारी प्राइमरी स्कूल चुलद्धा का राहत केंद्र इंचार्ज बनाया गया है।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी चौधरियां में एक राहत केंद्र स्थापित किया गया है, जिसके इंचार्ज वैटनरी अधिकारी तलवंडी चौधरियां (98774-82386) को तैनात किया गया है। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, मंडी मोड़ रोड, गोइंदवाल रोड, अमृतसर में एक राहत केंद्र स्थापित किया गया है, जिसके लिए सहायक रजिस्ट्रार कॉर्पोरेट सोसाइटी, सुल्तानपुर (98789-30012) को इंचार्ज अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments