दिल्ली। दिल्ली में जवाहर लाल यूनिवर्सिटी कैंपस में विवादों में चल रही फ़िल्म ‘72 हूरें’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। विवेकानंद विचार मंच की तरफ से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान फिल्म के डायरेक्यर-प्रोड्यसर संजय पूर्ण सिंह चौहान और पत्नी किरन डांगर, फिल्म में काम करने वाले एक्टर पवन महोल्त्रा भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि ये फ़िल्म आतंकवाद और आत्मघाती हमलावरों पर बनाई गई है। 7 जुलाई को फ़िल्म रिलीज़ होगी। लेकिन उससे पहले ही फ़िल्म को लेकर कुछ राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं, जिनका कहना है कि एक धर्म को अनुचित ढंग से बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा.
उधर, फ़िल्म 72 हूरें को लेकर जएनयू के छात्रों की मिलीजुली राय देखने को मिली है। कुछ ने कहा कि फ़िल्म ‘72 हूरें’ के नाम पर आतंकवाद फैलाने वाली मानसिकता के खिलाफ़ है तो कुछ बोले कि समाज में टकराव पैदा करने के लिए महज़ प्रोपगेंडा है। छात्रों ने यह भी कहा कि फ़िल्म देखनी ज़रूर चाहिए और उसी के बाद लोग इसके बारे में राय बनाएं।



