Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पत्नी की लाश पति फ्रीजर में रख कर बैठ गया घर के सामने- ईलाके में सनसनी

Spread the News

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी मौत के वक्त हालात अजीबो-गरीब बग गए। पुलिस सहित किसी को ये समझ नहीं आ रहा कि ये हत्या है या कुछ और। दरअसल, मृत महिला का पति उसके शव को घर में बड़े वाले फ्रीजर में रखकर आराम से बाहर कुर्सी पर बैठा रहा। उसने पत्नी की मौत की जानकारी उसके परिजनों को भी नहीं दी। जब महिला के परिजनों को किसी और से ये सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए। वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के पति पर किसी और महिला से अनैतिक संबंधों सहित कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वह मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जीऊला गांव का है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाने में किसी शख्स ने शिकायत की थी कि जिऊला में सुमित्री मिश्रा की मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि महिला की लाश बड़े वाली फ्रीजर में रखी है और पति भरत मिश्रा उसके पास ही बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृत महिला के पति के बयान ले लिए हैंथ। उसने बताया कि महिला की मौत 1 जुलाई की रात पीलिया से हुई। वह अपने बेटे के आने का इंतजार कर रहा है। इसलिए लाश फ्रीजर में रखी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments