शहर की समाज सेवीं और धार्मिक संगठनों में ख़ुशी की लहर
मालेरकोटला । समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले पत्रकार श्री जहूर अहमद चौहान को राष्ट्रीय स्तर के मीडिया ग्रुप रियल हेल्प ब्यूरो द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्यूरो के दिल्ली स्थित केंद्रीय दफ़्तर से जारी पत्र में श्री चौहान को मालेरकोटला जि़ले की कमान सौंपी है। ऐसी प्रभावशाली संस्था में मालेरकोटला के किसी पत्रकार को प्रतिनिधिता मिलनी शहर के लिए मान की बात है।
ज़हूर अहमद चौहान को पत्रकारिता में निष्पक्ष और इमानदारी के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए भारत की विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मौका-मौका पर सम्मानित किया जा चुका है। ज़हूर अहमद चौहान नेशनल मीडिया कनफैडरेशन (एन.एम.सी) और नेशनल ह्यूमन रायटस सोशल जस्टिस कौंसिल के प्रांतीय अध्यक्ष की जि़म्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत सदका मालेरकोटला शहर से पत्रकारिता शुरू करके राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया।
ज़हूर अहमद चौहान के रियल हेल्प ब्यूरो की तरफ से जि़ला अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर की समाज सेवीं और धार्मिक संगठनों में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने रियल हेल्प ब्यूरो का धन्यवाद करते हुए ज़हूर अहमद चौहान को मुबारकबाद पेश की। संपर्क करने पर श्री चौहान ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और परिश्रम से निभाकर ब्यूरो द्वारा व्यक्त किये गये भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।



