Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से रू-ब-रू करानें आयोजित हुई कार्यशाला, जनहितैषी योजनाओं की दी गई जानकारी, कलेक्टर अवि प्रसाद की उपस्थिति में हुआ आयोजन

Spread the News

कटनी। जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित होने वाली शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी से आमजन को अवगत कराने के उद्वेश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद की उपस्थिति में शनिवार प्रातः 11ः30 बजे से होटल उर्वशी में पत्रकारों की रू-ब-रू कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव, महिला बाल विकास अधिकारी नयन सिंह, आयुष्मान निरामय विभाग के एम.के.चटर्जी, जिला क्षय अधिकारी डॉ शैलेन्द्र दीवान, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबंधक राजेश पटेल, जिला लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं पत्रकार बंधु की उपस्थिति रही।

कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला जनसम्पर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव द्वारा शनिवार को जिले के बड़वारा ग्राम में आ रही गौरव रथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई। विगत चार माहों से जिले में संचालित होनें वाली योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए शासन की योजनाओं के प्रचार – प्रसार में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया की सरहाना की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार प्रसार में कटनी जिले के उत्कृष्ट रहने की जानकारी से भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान डॉ शैलेन्द्र दीवान ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत कटनी जिले के सामान्य टीबी रोगियों को निःशुल्क जांच उपचार एवं डीबीटी योजनांतर्गत 06 महीने ईलाज अवधि के दौरान प्रतिमाह पांच सौ रूपये के मान से कुल तीन हजार रूपये की पोषण राशि का भुगतान किया जाता है।

जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी अवि प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में नि-क्षय मित्र योजनांतर्गत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कटनी के माध्यम से कटनी के प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं अन्य के टी.बी. रोग के प्रति जागरूकता का प्रचार कर 01 टीबी रोगी हेतु 700 रूपये प्रतिमाह के मान से 06 माह की कुल पोषण राशि 4 हजार दो सौ रूपये अर्थदान प्राप्त कर नि-क्षय मित्र बनाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत 35 शासकीय अधिकारी तथा 08 शासकीय कर्मचारियों को नि-क्षय मित्र बनाया गया है। कटनी जिले में 207 नि-क्षय मित्र बनाये जाकर कुल राशि लगभग 17 लाख 50 हजार रूपये संग्रहित की जा चुकी है। कटनी जिले में जनवरी 2023 से ईलाजरत टीबी रोगियों को कुल 1559 नग फूड बॉस्केट टीम जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टी बी रोगियों को वितरित कराई जा रही है।

जिले में बनाये जा चुके 8 लाख आयुष्मान कार्ड

कार्यशाला के दौरान आयुष्मान निरामय विभाग के श्री एम.के.चटर्जी ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से शासन के माध्यम से मिलनें वाली निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। आपने बताया कि जिले में अब तक 8 लाख आयुष्मान कार्ड तैयार किये जा चुके है। आगामी 27 जून को शहडोल में आयोजित होनें वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम के दौरान कटनी जिले के विभिन्न विकासखण्डों एवं पंचायतों से 3 लाख पी.वी.सी कार्ड वितरित किये जाने की जानकारी श्री चटर्जी ने दी।

लाडली बहना योजना अंतर्गत 2 लाख 40 हजार 354 हितग्राही पात्र

जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि योजना के तहत कुल 2 लाख 40 हजार 501 महिला हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। जिसमें कुल 2 लाख 40 हजार 354 महिला हितग्राही पात्र है तथा 147 हितग्राही अपात्र पाए गए है। डी.बीटी हेतु लंबित 6 हजार 341 हितग्राहियों के कार्य प्रगतिरत है।

जिसे शीध्र पूर्ण कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह द्वारा योजना के संबंध में किये गए नवाचार की राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रशंसा की जानकारी से अवगत कराकर भुगतान संबंधी किसी भी तरह की समस्या आने पर रजिसटरेशन नंबर की जानकारी के साथ कार्यालय में संपर्क करनें की अपील की गई।

लोक सेवा प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 की जानकारी प्रदाय की जाकर बताया गया कि यह अधिनियम निर्धारित समय सीमा में नागरिकों को सार्वजनिक सेवाओं को समय पर और अधिकारपूर्वक प्रदान की गारंटी देता है।

कटनी जिले में पूर्व से 09 लोक सेवा केन्द्र एवं 01 उपलोक सेवा केन्द्र संचालित है, कटनी जिले में 17 नवीन उप लोक सेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया जा रहा है, इस प्रकार कटनी जिले में 09 लोक सेवा केन्द्र एवं 18 उप लोक सेवा केन्द्र संचालित हो रहे है।समाधान एक दिवस तत्काल सेवा अंतर्गत 09 विभागों की 33 सेवाएं एक ही दिवस में प्रदान की जा रही है।

वर्तमान में 48 विभागों 600 महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवाओं को अधिसूचित किया गया है। हर सेवा की डिलीवरी के लिए एक समय अवधि तय किया गया है। जो अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहता है और इन सेवाओं को समय पर प्रदान नहीं करता है तो जुर्माने का प्रावधान है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना 2023 के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों सहित, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबंधक द्वारा मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत खुदरा व्यवसाय तथा सेवा कार्य हेतु 50 हजार से 25 लाख रुपए तक की परियोजनाएं सहित उद्योग विनिर्माण हेतु 50 हजार रुपए से 50 लाख तक की परियोजनाएं संचालित होने तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments