Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन : मोटरसाइकिल सवारों ने गर्दन पर तलवार रख राहगीरों से छीनी एक्टिवा

Spread the News

तरनतारन/खडूर साहिब। नागोके घराट गांव के रेलवे फाटक के पुल के पास मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने एक्टिवा पर आ रहे 2 व्यक्तियों की गर्दन पर तलवार रख एक्टिवा छीन ली। वरोनवाल थाने की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमृतसर निवासी कसूरी लाल के पुत्र हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कारों और वाहनों की चाबियां बनाने का काम करता है। बीते दिन वह अपने साथी संजीव कुमार के साथ गांव वैरोंवाल दारापुर में कुलवंत सिंह के घर आई-20 कार की चाबी बनाने एक्टिवा पर जा रहा था।

जब वे रेलवे फाटक पुल नागोके घराट के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनकी एक्टिवा रोक दी और गर्दन पर तलवार रखकर एक्टिवा लेकर भाग गए। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments