Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

रक्तदान कर लाखों जरूरतमंदो की कीमती जानों को बचाया जा सकता है: रिज़वाना जालंधरी

Spread the News

 खून एवं प्लाज़मा दान द्वारा हमारे अंदर होता रहता है नये खून का संचारः नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट

Svg%3E

Svg%3E

नई दिल्ली। खूनदान महादान है। खून एवं प्लाज़मा दान द्वारा हमारे अंदर जहां नये खून का संचार होता है, वहीं दूसरी ओर हम बहुत सारे जरूरतमंद लोगों की कीमती जानों को बचाने में मुख्य भूमिका निभा सकते है। यह विचार नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की राष्ट्रीय महिला विंग की चेयरपर्सन श्रीमति रिज़वाना जालंधरी ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मीडिया के साथ संवाद के दोैरान वयक्त किये। रिज़वाना जालंधरी ने कहा कि जब हम हस्पतालों,नर्सिंग होम्ज़ का दोैरा करते हैं तो पाते हैं कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग मोैजूद हैं जिन्हें समय समय पर रक्त की आवश्यकता है। इस लिए इस विशेष अवसर पर हम सब मिल कर प्रण लें कि जहां तक संभव होगा हम रक्तदान करते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगो की हर संभव सहायता हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments