कटनी/मध्यप्रदेश। राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में तत्कालीन जबलपुर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को अब कटनी जिले के छात्रावासी विद्यार्थी जान सकेंगे। विद्यार्थी उनके जीवन चरित्र और आजादी की जंग में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को पढ़ कर आजादी के क्षेत्रीय योद्धाओं के बारे में जान सकेंगे। और यह संभव हो रहा है। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम और छात्रावास स्थापना के नवाचार के जरिए।
मुलाकात कर भेंट की किताब की प्रति
कलेक्टर श्री प्रसाद के नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम से प्रेरित होकर आज सोमवार को जिला पंचायत सदस्य कविता राय के पति एवम् व्यवसायी पंकज राय ने कलेक्टर श्री प्रसाद से भेंट की। और उन्हें अपने पिता ग्राम सिलौंडी तहसील ढीमरखेड़ा निवासी डा. प्रताप भानु राय द्वारा लिखित पुस्तक “जंग -ए -आजादी” की प्रति भेंट की।




